होम मुंबई में ड्रग केस की जांच कर रही NCB की बिल्डिंग में लगी आग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 21, 2020 09:53 PM

मुंबई में ड्रग केस की जांच कर रही NCB की बिल्डिंग में लगी आग

मुंबई में ड्रग केस की जांच कर रही NCB की बिल्डिंग में लगी आग

मुंबई में ड्रग केस की जांच कर रही NCB की बिल्डिंग में लगी आग

दक्षिण मुंबई की जिस एक्सचेंज बिल्डिंग में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का दफ्तर है वहां सोमवार दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई. इस हादसे में एनसीबी के अधिकारी बाल बाल बचे. फायर ब्रिगेड ने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया और उसे इमारत के बडे हिस्से में फैलने से रोक दिया.

 

मुंबई में एनसीबी के उप निदेशक मुथा अशोक जैन के मुताबिक दोपहर के वक्त जब वे इमारत की तीसरी मंजिल पर अपने दफ्तर में मौजूद थे तो अचानक वहां धुआं फैलने लगा. पहले उन्हें लगा कि एयरकंडीशनिंग मशीन में आग लगी है लेकिन जल्द ही सहकर्मियों ने बताया कि उनके दफ्तर के ठीक नीचे, दूसरी मंजिल पर आग की चपेट में आ गई है. जैन ने तुरंत इसके बाद अपने दफ्तर की बिजली का मेन स्विच बंद किया और सभी कर्मचारियों को फायर ड्रिल के मुताबिक तुरंत बाहर निकलने का निर्देश दिया. ड्रग्स के मामले में पकडे गये आरोपियों को भी तुरंत इमारत से सुरक्षित निकाल लिया गया.

 

जब जैन से पूछा गया कि रिया चक्रवर्ती से जुडे मामले कि किसी फाईल को नुकसान तो नहीं हुआ तो उन्होने कहा- 'हमारी जान का बचना जरूरी था. किसी फाईल को नुकसान नहीं हुआ है. आग दूसरी मंजिल पर लगी थी और हमारा दफ्तर तीसरी मंजिल पर है. दूसरी मंजिल पर भारत सरकार का पे एंड अकाउंट्स का दफ्तर है जहां कुछ मरम्मत का काम हो रहा था तब आग लगी'. करीब आधे घंटे में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया. बता दें कि एनसीबी इन दिनों लगातार बॉलीवुड के ड्रग्स रैकेट की जांच कर रही है. इसमें कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आया है. सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर जैसे मशहूर चेहरे जांच के घेरे में हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)