होम चरारे शरीफ में मुठभेड़ जारी, नौगाम में हमला कर भागे आतंकी

Alert Star Digital Team Sep 21, 2020 09:26 PM

चरारे शरीफ में मुठभेड़ जारी, नौगाम में हमला कर भागे आतंकी

चरारे शरीफ में मुठभेड़ जारी, नौगाम में हमला कर भागे आतंकी

चरारे शरीफ में मुठभेड़ जारी, नौगाम में हमला कर भागे आतंकी

बडगाम के चरार-ए-शरीफ क्षेत्र में सोमवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आरंभ हुई मुठभेड़ जारी थी। जबकि इससे पहे आतंकी नौगाम में केरिपुब कैंप पर ग्रेनेड हमला कर भाग निकले।

इस बीच, उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में अल-बदर के दो आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। चरारे शरीफ में एक सैन्यकर्मी घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सुरक्षाबल के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

श्रीनगर में सुबह सीआरपीएफ की 110वीं वाहिनी के जवानों का दल नौगाम बाईपास पर नियमित गश्त पर निकला था। इसी दौरान पास के खेतों में छिपे आतंकियों ने हमला कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। करीब पांच मिनट तक दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसके बाद आतंकी जान बचाकर भाग गए।

जवानों ने आतंकियों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे

जवानों ने आतंकियों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। इसके बाद सीआरपीएफ, पुलिस और सेना के एक संयुक्त कार्यदल ने घटना स्थल के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। आतंकी हमले के कारण बाईपास पर करीब दो घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही।

श्रीनगर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी काे निशाना बनाने का प्रयास किया। यह तो गनिमत है कि इस हमले में जवानों को जानमाल का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हमले के तुरंत बाद आतंकवादी वहां से फरार होने में सफल हो गए। वहीं हमले की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर तुरंत पहुंचे जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)