होम भारत में कोरोना को मात देने वालों में इजाफा, 80 फीसदी के पार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 21, 2020 09:24 PM

भारत में कोरोना को मात देने वालों में इजाफा, 80 फीसदी के पार

भारत में कोरोना को मात देने वालों में इजाफा, 80 फीसदी के पार

भारत में कोरोना को मात देने वालों में इजाफा, 80 फीसदी के पार

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 90,791 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले सोमवार को बढ़ कर 54,91,410 हो गए। जबकि इस दौरान 1181 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 87,933 तक पहुंच गई है। वही देश में सबसे सुखद खबर है कि कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 80 फीसदी से ज्यादा हो गई है। यह आंकड़ा विश्व में कोविड-19 के ठीक होने वाले मरीजों की संख्या का 19 प्रतिशत से अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 43,95,537 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ कर अब 80.13 प्रतिशत हो गई। मृत्यु दर में भी गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार मृत्यु दर गिर कर 1.6 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी 10,07,161 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 18.28 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार हुए थे। इसके बाद 16 दिन में में 20 से 30 लाख और 13 दिन में 30 से 40 लाख का आंकड़ा पार किया था। वहीं, 40 लाख से 50 लाख की संख्या पार करने में केवल 11 दिन लगे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 सितंबर तक कुल 6,43,92,594 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है।

राज्यवर इतने लोगों की हुई मौत
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,130 लोगों की मौत हुए है, उनमें से सबसे अधिक 455 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 101, उत्तर प्रदेश के 94, पश्चिम बंगाल के 61, तमिलनाडु के 60, आंध्र प्रदेश के 57, पंजाब के 56, दिल्ली के 37, हरियाणा के 29, मध्यप्रदेश के 27, गुजरात के 17, केरल के 16, जम्मू-कश्मीर, असम तथा राजस्थान के 14-14, उत्तराखंड तथा छत्तीसगढ़ के 13-13, ओडिशा के 10, तेलंगाना तथा गोवा के नौ-नौ, त्रिपुरा के छह, चंडीगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश के चार-चार, बिहार तथा सिक्किम के तीन-तीन और मणिपुर तथा झारखंड के दो-दो लोग थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)