होम भारत में अभी टला नहीं है कोविड-19 का खतरा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2020 08:26 PM

भारत में अभी टला नहीं है कोविड-19 का खतरा

भारत में अभी टला नहीं है कोविड-19 का खतरा

भारत में अभी टला नहीं है कोविड-19 का खतरा

 कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लागू पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) के बाद अब अनलॉक-4 (Unlock 4.0) की प्रक्रिया चालू हो गई है. मेट्रो, ट्रेन और अन्य सेवाओं को संचालन दोबारा से नियमित तौर पर शुरू हो गया है. हालांकि इन सबके बीच डराने वाली बात ये है कि भारत में कोरोना वायरस का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10 लाख के करीब है. बढ़ते आंकड़ों के बीच कुछ राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन को दोबारा से लागू करने की घोषणा कर दी है. वहीं, कुछ राज्यों ने कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए धारा-144 लागू करने का फैसला लिया है. आइए जामते हैं उन राज्यों के बारे में... मुंबई
कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में महाराष्ट्र देश का टॉप राज्य रहा है. संक्रमण के तेजी से ऊपर जाते ग्राफ के बीच सरकार ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में धारा-144 लागू करने का फैसला लिया है. सरकार द्वारा मुंबई पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि 4 से ज्यादा लोगों के बाहर निकलने पर सख्त एक्शन लिया जाए. इसके अलावा बिना किसी कारण रात को घूसने वाले लोगों पर भी एक्शन लिया जाएगा. आदेश के अनुसार मुंबई में धारा 144, 30 सितंबर तक लागू रहेगी.

राजस्थानसिर्फ मुंबई ही नहीं कोरोना के कहर को देखते हुए राजस्थान सरकार ने 11 जिला मुख्यालयों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 लगा दी है. मुंख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में ली गई बैठक में फैसला लिया गया है कि जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, उदयपुर, सीकर, पाली और नागौर जिलों के मुख्यालय वाले शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 के तहत पांच से ज्यादा व्यक्तियों के एक साथ इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा.

चंडीगढ़
पंजाब के सभी नगर निगम पूरे सितंबर में रविवार के लॉकडाउन का निरीक्षण कर रहे हैं. हालांकि ये लॉकडाउन अगस्त में शनिवार और रविवार को था.

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. राज्य सरकार ने स्थिति को देखते हुए रायपुर में समेत कई प्रमुख शहरों में एक बार फिर 21 सितंबर की रात 9:00 बजे से 28 सितंबर की रात 12:00 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है. राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक रायपुर में लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दूध, मेडिकल और पेट्रोल पंप को निर्धारित समय तक खोलने की इजाजत दी जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)