होम चीन की इन 6 इलाकों पर कब्जा करने की साजिश! भारतीय सेना ने झोंकी ताकत
चीन की इन 6 इलाकों पर कब्जा करने की साजिश! भारतीय सेना ने झोंकी ताकत
लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है। लद्दाख में मात खान के बाद चीन बौखलाया हुआ है। अब इस बीच चीन ने अरुणाचल सीमा पर हलचढ़ बढ़ा दी है। लेकिन भारतीय सेना ने भी जवाब देने के लिए तैयार है। चीन से सटे 1962 की जंग के समय के 6 विवादित क्षेत्रों और 4 संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाई है।
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इन चार विवादित क्षेत्रों के नाम असापिला, लोंगजू, बीसा और माझा हैं और ये अपर सुबानसिरी जिले में स्थित हैं। बताया जा रहा है कि यहां चीन ने एलएसी के पास एक सड़क भी बना ली है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि चीन पूरे असापिला सेक्टर पर अपना अधिकार जताता है और इसलिए इसको लेकर काफी विवाद है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बेहद ऊंचाई पर स्थित असापिला सेक्टर स्थित है। यह भारत और चीन दोनों के लिए ही बेहद मुश्किल पोजिशन है। बताया जा रहा है कि ठंड के मौसम में चीनी सेना के पास यहां टिकने की हिम्मत नहीं है। वे यहां से आने वाले 6 महीनों के लिए पूरी तरह कट जाएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।