होम पत्रकार चीन को देता था भारतीय रणनीति की जानकारी, डेढ़ साल में मिले 40 लाख
पत्रकार चीन को देता था भारतीय रणनीति की जानकारी, डेढ़ साल में मिले 40 लाख
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा सीमा पर भारतीय रणनीति और सैनिकों की तैनाती संबंधी संवेदनशील जानकारी कथित तौर पर चीन के खुफिया विभाग को दे रहा था। एक संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि शर्मा कुछ भारतीय मीडिया संगठनों के साथ-साथ चीन के ग्लोबल टाइम्स अखबार के लिए भी रक्षा मामलों पर लिखता था। पुलिस बताया कि चीनी खुफिया एजेंटों ने कथित तौर पर 2016 में उससे संपर्क किया था।
शर्मा कुछ चीनी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में भी था। उन्होंने दावा किया कि फ्रीलांस पत्रकार को गत डेढ़ साल में 40 लाख रुपये मिले। उसे प्रत्येक सूचना के बदले एक हजार अमेरिकी डॉलर (मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से करीब 73 हजार रुपये) मिलते थे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी की सूचना के आधार पर शर्मा को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से रक्षा मंत्रालय के जुड़े गोपनीय दस्तावेज भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि शर्मा को फर्जी कंपनी के जरिये बड़ी राशि देने के आरोप में एक चीनी महिला और उसके नेपाली साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।
चीनी महिला और उसका नेपाली साथी भी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक चीनी महिला और उसके नेपाली साथी को भी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि वे 'चीनी खुफिया एजेंसी को संवेदनशील सूचना देने के एवज में फ्रीलांसर पत्रकार राजीव शर्मा को बड़ी राशि का भुगतान कर रहे थे। पुलिस ने बताया, 'पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने फ्रीलांसर पत्रकार राजीव शर्मा को चीनी खुफिया एजेंसी को संवेदनशील सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पत्रकार को मुखौटा कंपनियों के जरिये बड़ी राशि का भुगतान करने के आरोप में एक चीनी महिला और उसके नेपाली साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।