होम देश में सबसे ज्यादा ठीक हुए कोरोना मरीज, अमेरिका को पीछे छोड़ा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 19, 2020 09:15 PM

देश में सबसे ज्यादा ठीक हुए कोरोना मरीज, अमेरिका को पीछे छोड़ा

देश में सबसे ज्यादा ठीक हुए कोरोना मरीज, अमेरिका को पीछे छोड़ा

देश में सबसे ज्यादा ठीक हुए कोरोना मरीज, अमेरिका को पीछे छोड़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने के मामले में ऐतिहासिक वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है और इस मामले में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 42,08,431 कोविड-19 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं, जो दुनिया के सभी देशों में संक्रमणमुक्त हुए रोगियों की सर्वाधिक संख्या है। देश में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर करीब 80 प्रतिशत हो गयी है, वहीं संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.61 प्रतिशत रह गयी है।

मंत्रालय ने कहा, 'अब भारत में दुनियाभर में संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों की करीब 19 प्रतिशत संख्या है। इसके कारण संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर मजबूती से सुधरकर 79.28 प्रतिशत हो गयी है। उसने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में आक्रामक तरीके से जांच करके रोगियों की जल्दी पहचान करने के केंद्रित, क्रमबद्ध और प्रभावी उपायों, त्वरित निगरानी और मानकीकृत उच्च गुणवत्ता पूर्ण क्लीनिकल देखभाल के कारण इस वैश्विक उपलब्धि को हासिल किया जा सका है।

मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे की अवधि में देश में 95,880 लोग कोविड-19 से उबर चुके हैं और स्वस्थ हुए 90 प्रतिशत मामले 15 राज्यों तथा एक केंद्रशासित प्रदेश से आये हैं। मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ हुए रोगियों के नये मामलों में करीब 60 फीसद मामले पांच राज्यों- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश से आये हैं। इन्हीं पांच राज्यों में संक्रमण के सर्वाधिक मामले भी आये हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 22 हजार से अधिक लोग (23 प्रतिशत) स्वस्थ हुए हैं, वहीं संक्रमणमुक्त होने के नये मामलों में आंध्र प्रदेश में 11,000 (12.3 प्रतिशत) लोग हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत बहुत अधिक संख्या में रोगियों के ठीक की दिशा में लगातार बढ़ रहा है। यह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष केंद्रित रणनीतियों के साथ समन्वित प्रभावी कार्रवाई का परिणाम है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)