होम सरकार ने बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन लागू किया : कांग्रेस
सरकार ने बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन लागू किया : कांग्रेस
राज्यसभा में शनिवार को कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की। कांग्रेस के नीरज डांगी ने राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फरवरी में ही सरकार को कोरोना के खतरे को लेकर आगाह कर दिया था, लेकिन सरकार ने उस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस संबंध में सुझाव दे रही थी, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं थी। डांगी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण देश में हालत गंभीर हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव हो रहे थे और सरकार राजनीति में लगी हुयी थी। उन्होंने कहा कि सरकार महामारी से निपटने की तैयारियों के बदले अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी में लगी हुयी थी। वह महामारी (संशोधन) विधेयक, 2020 पर सदन में हुयी चर्चा की शुरूआत कर रहे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तैयारियों के बदले राज्यों में सरकारों को गिराने में लगी थी। मध्य प्रदेश में उन्हें सफलता भी मिल गयी, लेकिन राजस्थान में उनके प्रयास नाकाम हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना किसी तैयारी के और बिना किसी सलाह-मशविरा के पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया। इस तुगलकी फरमान ने देश को चौपट कर दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।