होम दिशा सालियान केस को मुंबई पुलिस ने बिना जांच के क्यों बंद किया?
दिशा सालियान केस को मुंबई पुलिस ने बिना जांच के क्यों बंद किया?
दिशा सालियान ( Disha Salian) की मौत अभी भी रहस्य के पर्दे में छिपी हुई है. न्यूज नेशन पर चश्मदीद ने कहा कि दिशा का चार लोगों ने रेप किया फिर मार कर फेंक दिया. न्यूज नेशन ने चश्मदीद के बयान को सीबीआई को सौंप दिया है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत दिशा की मौत का कनेक्शन कहीं ना कहीं जुड़ता है. ऐसे में सीबीआई दिशा सालियान की मौत की जांच करेगी या नहीं इसपर नजर बनी रहेगी.
दिशा की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं. सबसे पहले बता दें कि सुशांत की मौत के छह दिन पहले यानी 8 जून को दिशा ने मुंबई के मलाड स्थित एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. लेकिन यह आत्महत्या थी या हत्या इसपर जांच होनी बाकी है. लेकिन मुंबई पुलिस इसे आत्महत्या मानकर केस को बंद कर दिया है.
दिशा सालियान की मौत को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आए हैं. जिसमें पहला ये कि दिशा का फोन उनकी मौत के बाद भी एक्टिव था. यहीं नहीं उनका फोन भी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को नहीं भेजा गया. जानकारी की मानें तो 17 जून तक दिशा का फोन चालू था.
दिशा जिस वक्त गिरी उनके बदन पर कोई कपड़ा नहीं था. सवाल यह है कि कोई लड़की अगर सुसाइड करती है तो बिना कपड़े के क्यों करेगी. रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी नहीं हुई है क्राइम सीन की पड़ताल भी नहीं हुई. जबकि ये दोनों जरूरी होते हैं.
दिशा की ऑटोप्सी भी मौत के दो दिन बाद की गई. ये भी सवाल उठता है कि ऐसा क्यों किया गया. सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत दिशा की मौत का कनेक्शन है. कई बॉलीवुड के लोग भी इससे इत्तेफाक रखते हैं. सुशांत सिंह राजपूत दिशा सालियान अप्रैल के महीने से टच में थे. काम को लेकर दोनों के बीच कई बार बात हुई थी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।