होम कल अंतिम सफर पर निकलेगा देश की शान INS विराट, भारत की सुरक्षा में दिए 30 साल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 18, 2020 08:24 PM

कल अंतिम सफर पर निकलेगा देश की शान INS विराट, भारत की सुरक्षा में दिए 30 साल

कल अंतिम सफर पर निकलेगा देश की शान INS विराट, भारत की सुरक्षा में दिए 30 साल

कल अंतिम सफर पर निकलेगा देश की शान INS विराट, भारत की सुरक्षा में दिए 30 साल

भारतीय नौसेना (Indian Navy) का विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विराट (INS Viraat) शनिवार को नौसेना डॉकयार्ड से अपनी अंतिम यात्रा शुरू करेगा और गुजरात के भावनगर जिले के अलंग तक जाएगा. भारतीय नौसेना के एक बयान के अनुसार, ऐतिहासिक पोत को शुक्रवार को अलंग के लिए रवाना होना था, लेकिन इसके प्रस्थान में एक दिन की देरी हुई है.

बयान के अनुसार कुछ कागजी काम अभी भी चल रहे हैं और इसमें कुछ और समय लगेगा. इसलिए 'विराट' को शनिवार को रवाना किया जाएगा. यह पोत मुंबई में 2017 में सेवामुक्त होने से पहले 30 वर्षों तक भारतीय नौसेना की सेवा में था. यह भारतीय बेड़े में एकमात्र युद्धपोत था जिसने ब्रिटेन की शाही नौसेना और बाद में भारतीय नौसेना में सेवा दी थी. अलंग में दुनिया का सबसे बड़ा जहाज विघटन यार्ड

'विराट' को संग्रहालय या रेस्तरां में बदलने की कोशिशें हुईं, लेकिन यह योजना विफल हो गई. अलंग स्थित श्री राम समूह ने जहाज के विघटन के लिए निलामी में जीत हासिल की थी. नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी की अपनी उच्च क्षमता वाले टग हैं जो पोत को अलंग तक ले जाएंगे और वहां तक ले जाने में दो दिन लगेंगे. समुद्र तटीय शहर अलंग में दुनिया का सबसे बड़ा जहाज विघटन यार्ड है.30 साल तक देश की सुरक्षा में सीना ताने खड़ा रहा

आपको बता दें कि INS विराट को 30 साल की सेवा के बाद आधिकारिक तौर पर 6 मार्च 2017 को ही रिटायर कर दिया गया था. अब इसे तोड़ा जाएगा. पिछले साल जुलाई में, केंद्र सरकार ने संसद में कहा था कि आईएनएस विराट को स्क्रैप करने का निर्णय भारतीय नौसेना के उचित परामर्श में लिया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)