होम पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी तट पर चीनी सैनिकों ने चेतावनी देते वाली हवाई फायरिंग की थी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 16, 2020 08:39 PM

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी तट पर चीनी सैनिकों ने चेतावनी देते वाली हवाई फायरिंग की थी

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी तट पर चीनी सैनिकों ने चेतावनी देते वाली हवाई फायरिंग की थी

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी तट पर चीनी सैनिकों ने चेतावनी देते वाली हवाई फायरिंग की थी

भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच पिछले हफ्ते मास्को में हुई वार्ता से पहले भारतीय सैनिकों को डराने के लिये चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी तट पर चेतावनी देते हुए हवा में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना फिंगर 4 के रिजलाइन पर हुई थी, जहां भारतीय थल सेना झील के दक्षिणी तट पर कई सामरिक पर्वत चोटियों पर काबिज होने के बाद अपनी तैनाती बढ़ा रही है।

सूत्रों ने बताया कि चीन की 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' (पीएलए) के सैनिक एक भारतीय मोर्चे की ओर आक्रामक तरीके से बढ़े,लेकिन वे कुछ समय बाद लौट गये क्योंकि चौकन्ने थल सेना कर्मी अपने मोर्चे पर दृढ़ता से डटे रहे।

उन्होंने बताया कि चीनी सैनिकों ने चेतावनी देते हुए 100-200 गोलियां चलाई, उनका प्राथमिक उद्देश्य भारतीय थल सेना कर्मियों को भयभीत करना था।

मास्को में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन

से अलग पिछले बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी की एक बैठक से पहले यह घटना हुई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)