होम बैंक कर्ज में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि, जमा 11 फीसदी बढ़ा: आरबीआई आंकड़े

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 14, 2020 09:47 PM

बैंक कर्ज में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि, जमा 11 फीसदी बढ़ा: आरबीआई आंकड़े

बैंक कर्ज में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि, जमा 11 फीसदी बढ़ा: आरबीआई आंकड़े

बैंक कर्ज में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि, जमा 11 फीसदी बढ़ा: आरबीआई आंकड़े

 अगस्त के महीने में बैंकों के द्वारा कर्ज बांटने की रफ्तार के मुकाबले बैंकों में जमा की रफ्तार में तेजी देखने को मिली है। बैंक कर्ज 28 अगस्त को समाप्त पखवाड़े में सालाना आधार पर 5.49 प्रतिशत बढ़कर 102.11 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया जबकि बैंक जमा 10.92 प्रतिशत बढ़कर 141.76 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर रहा है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 30 अगस्त, 2019 को समाप्त हुए पखवाड़े में बैंकों का कर्ज 96.80 लाख करोड़ रुपये और जमा 127.80 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर था। इससे पहले, 14 अगस्त, 2020 को समाप्त हुए पखवाड़े में बैंक कर्ज 5.52 प्रतिशत बढ़कर 102.19 लाख करोड़ रुपये और जमा 11.04 प्रतिशत बढ़कर 140.80 लाख करोड़ रुपये थी।

रिजर्व बैंक के जुलाई 2020 के बैंक के कर्ज के आंकड़े के अनुसार सालाना आधार पर गैर-खाद्य कर्ज में जुलाई माह में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। जबकि पिछले साल के इसी माह में गैर खाद्य कर्ज में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। उद्योग को कर्ज में वृद्धि इस महीने के दौरान 0.8 प्रतिशत बढ़ा जबकि इससे पहले साल 2019 के इसी महीने में उद्योग को कर्ज में 6.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को जुलाई महीने में दिये गये कर्ज में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले के इसी माह में खेती और खेती से जुड़ी गतिविधियों को दिए गए कर्ज में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। आंकड़े के अनुसार सेवा क्षेत्र को दिए गए कर्ज में जुलाई 2020 में 10.1 प्रतिशत की बढ़त रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने के दौरान इसमें 15.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। व्यक्तिगत कर्ज के मामले में इस अवधि के दौरान 11.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि जुलाई 2019 में इसमें 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। आंकड़े के अनुसार वाहन कर्ज में जुलाई 2020 में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)