होम भारत से क्रिकेट खेलने का कोई इरादा नहीं : अहसान मनी |

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 14, 2020 09:50 PM

भारत से क्रिकेट खेलने का कोई इरादा नहीं : अहसान मनी |

भारत से क्रिकेट खेलने का कोई इरादा नहीं : अहसान मनी |

भारत से क्रिकेट खेलने का कोई इरादा नहीं : अहसान मनी |

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच जब क्रिकेट मैच खेला जाता है तो मैच का रोमांच अपने चरम पर होता है। लेकिन दोनों देशों के बीच बीते 8 साल से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज आयोजित नहीं हुई है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया अहसान मनी ने संकेत दिए हैं कि दोनों देशों के बीच आने वाले कुछ सालों में भी खेल संभव नहीं है। मनी ने कहा कि उनका कोई इरादा नहीं है कि वह बीसीसीआई के साथ भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट खेलने को लेकर बात करें। उन्होंने कहा कि जब तक दोनों देशों के बीच राजनीतिक मतभेदों का हल नहीं निकलता है तब तक दोनों के बीच क्रिकेट शुरू होने का सवाल ही नहीं है। मनी ने माना कि उन्होंने बीसीसीआई के सामने कई बार दोनों देशों के बीच सीरीज खेलने का प्रस्ताव रखा था लेकिन हर बार वह निरर्थक साबित हुआ। पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा , 'फिलहाल हमारा भारत के साथ कोई भी टी20 लीग खेलने की योजना नहीं है। पहले, उन्हें हमारे साथ द्विपक्षीय (राजनीतिक) संबंधों को हल करना होगा, तब हम बात करेंगे।'बता दें आखिरी बार पाकिस्तान की टीम साल 2012 -13 में सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज खेलने भारत आई थी। इसके बाद दोनों देशों में किसी प्रकार की सीरीज का आयोजन नहीं हुआ है। दोनों देश तब से सिर्फ आईसीसी टूर्नमेंट्स में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)