होम IPL 2020: पिता हैं पंजाब पुलिस में ड्राइवर, बेटा आईपीएल में गरजने को तैयार
IPL 2020: पिता हैं पंजाब पुलिस में ड्राइवर, बेटा आईपीएल में गरजने को तैयार
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है और इस टूर्नामेंट में हमेशा की तरह कुछ ऐसे क्रिकेटर देखने को मिलेंगे जो हैं तो बेहद टैलेंटेड लेकिन लोग उनके हुनर से वाकिफ नहीं हैं. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में भी एक ऐसा ही क्रिकेटर है जो आईपीएल के 13वें सीजन में अपना दम दिखाने के लिए तैयार है. हम बात कर रहे हैं हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) की जो साल 2019 में हुए आईपीएल में पंजाब के लिए दो मैच भी खेल चुके हैं. आइए आपको बताते हैं हरप्रीत बरार के बारे में सबकुछ.
कौन हैं हरप्रीत बरार?
हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) पंजाब के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं. साल 2019 आईपीएल के लिए उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. हरप्रीत बरार ने अबतक पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन वो एक लिस्ट ए मैच और 11 टी20 मैच जरूर खेले हैं. पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बरार ने पंजाब के लिए टूर्नामेंट में 9 विकेट चटकाए थे.
हरप्रीत बरार को मिला मेहनत का फलहरप्रीत बरार (Harpreet Brar) का करियर बेहद मुश्किलों से भरा रहा. इस बाएं हाथ के स्पिनर ने पंजाब की टीम में आने के लिए कई जतन किए, कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी लेकिन किस्मत ने हरप्रीत का साथ नहीं दिया. पंजाब की टीम में मौका नहीं मिला तो हरप्रीत ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए 4 बार ट्रायल दिये और एक भी बार उनका सेलेक्शन नहीं हुआ. हरप्रीत बरार एक मिडिल क्लास परिवार से हैं तो उनपर नौकरी का दबाव बढ़ा. बरार के पिता पंजाब पुलिस में ड्राइवर हैं और लगातार असफलता के बाद हरप्रीत को लगने लगा कि उनका क्रिकेट में कुछ नहीं होने वाला. हरप्रीत ने पढ़ाई के लिए कनाडा जाने का फैसला कर लिया. लेकिन आखिरी वक्त में हरप्रीत बरार को साल 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब ने सेलेक्टर कर लिया. हरप्रीत बरार के साथ पंजाब ने 20 लाख रुपये का करार किया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।