होम चीन को लेकर ओवैसी बोले- सरकार बोल रही है झूठ, माफी मांगनी चाहिए

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Sep 14, 2020 09:39 PM

चीन को लेकर ओवैसी बोले- सरकार बोल रही है झूठ, माफी मांगनी चाहिए

चीन को लेकर ओवैसी बोले- सरकार बोल रही है झूठ, माफी मांगनी चाहिए

चीन को लेकर ओवैसी बोले- सरकार बोल रही है झूठ, माफी मांगनी चाहिए

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से प्रश्नकाल हटाए जाने को लेकर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार को घेरने की कोशिश की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओवैसी ने कहा, 'सरकार प्रश्नकाल और प्राइवेट मेंबर बिल खत्म करके विपक्ष और सदस्य की आवाज दबाना चाहती है। सरकार पीठ दिखाकर भाग रही है, यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

ओवैसी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकारी बिल पास कराने के लिए मानसून सत्र थोड़ी न है। जनता का सवाल कैसे उठाएंगे? उन्होंने कहा कि 'हम हर तरीके से सवाल पूछेंगे। जनता के मुद्दे उठाएंगे। सरकार को एक्सपोज़ करेंगे।' ओवैसी ने बहस के बीच चिल्लाते हुए कहा, 'हम अपनी असहमति दर्ज करना चाहते हैं। आप प्रश्नकाल की अनुमति नहीं देकर संसद के लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं।'

इस दौरान उन्होने चीन के साथ जारी सीमा विवाद भी उठाया। उन्होंने कहा कि 'पीएम चीन का नाम लेने से क्यों डर रहे है? कोई कुछ नहीं बोल रहा है। एम देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने झूठ बोला कि कोई अंदर नही आया लेकिन 1000 किलोमीटर तक अंदर चीन की फौज आ गई है। उन्होंने कहा कि 'सरकार को चीन के मामले पर माफी मांगनी चाहिए। हम सेना के साथ खड़े हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)