होम AAP विधायक पर दर्ज FIR को लेकर विधानसभा में हंगामा
AAP विधायक पर दर्ज FIR को लेकर विधानसभा में हंगामा
ई दिल्ली. रिठाला से आम आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा विधायक मोहिंदर गोयल (Mohinder Goyal) ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा दे दिया. मोहिंदर गोयल पर मास्क नहीं पहनने पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एफआईआर (FIR) दर्ज की थी. विधायक का कहना है कि दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के कथित रूप से खराब व्यवहार के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है. हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने गोयल का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि सदन के अगले सत्र में पुलिस आयुक्त को तलब किया जाएगा. दिल्ली विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र के दौरान सोमवार को गोयल ने विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे की पेशकश की थी. दिल्ली पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर दर्ज की थी एफआईआर
रिठाला से विधायक गोयल ने कहा कि थाना प्रभारी ने उनके साथ बदसलूकी की है और उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए. गोयल ने कहा कि अगर अधिकारी को बर्खास्त नहीं किया गया तो वह सदन का सदस्य नहीं रहना चाहते. हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने विधायक का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया और उन्हें इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।