होम दरभंगा: अपने ही पार्टी के प्रचार वाहन से उड़ी हुई है BJP विधायक की नींद

Alert Star Digital Team Sep 14, 2020 09:30 PM

दरभंगा: अपने ही पार्टी के प्रचार वाहन से उड़ी हुई है BJP विधायक की नींद

दरभंगा: अपने ही पार्टी के प्रचार वाहन से उड़ी हुई है BJP विधायक की नींद

दरभंगा: अपने ही पार्टी के प्रचार वाहन से उड़ी हुई है BJP विधायक की नींद

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कई अजीबो गरीब मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला है दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र का है, जहां से बिहार बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता जीवेश मिश्रा विधायक हैं. लेकिन इस बार दिल्ली जेएनयू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष सह वर्तमान में दिल्ली बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता गोविंद चंद्र मिश्रा ने खुद को जाले विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी घोषित कर और क्षेत्र में जगह-जगह अपने नाम का बैनर पोस्टर लगा कर वर्तमान बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा की रात की नींद उड़ा है.

 

वर्तमान बीजेपी विधायक पर लगाया गंभीर आरोप

 

इतना ही नहीं गोविंद चंद्र मिश्रा क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों और मीडिया वालों से कह रहें हैं कि विधायक जी निजी व्यवसाय को बढ़ावा देने के कारण क्षेत्र का विकास नहीं कर पाए. ये बीजेपी विधायक सिर्फ शिलान्यास करने वाले हैं. गोविंद चंद्र मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए स्थानीय बीजेपी विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान विधायक ने निजी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे योजना से जनता को वंचित रखा है.

 

निजी व्यापार है उनकी प्राथमिकता

 

वहीं उन्होंने बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वे किसी उद्योग या व्यपार से जुड़े हुए हैं. जाहिर सी बात है निजी व्यापार उनकी प्राथमिकता रही, जिस वजह से वे अपने विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा समय नहीं दे पाए. यही कारण है कि सरकारी योजना रहने के बावजूद भी आम जनता को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल सका और अब चुनावी साल में उन्हें एक महीने के अंदर 50 सड़कों का शिलान्यास करना पड़ा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)