होम एनडीए के हरिवंश नारायण दोबारा चुने गए राज्यसभा के उपसभापति

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 14, 2020 09:29 PM

एनडीए के हरिवंश नारायण दोबारा चुने गए राज्यसभा के उपसभापति

एनडीए के हरिवंश नारायण दोबारा चुने गए राज्यसभा के उपसभापति

एनडीए के हरिवंश नारायण दोबारा चुने गए राज्यसभा के उपसभापति

देश की संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में सोमवार को उपसभापति पद का चुनाव हुआ. एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह को दूसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है. उन्हें ध्वनिमत से इस पद के लिए चुना गया.

उपसभापति चुने के जाने के बाद हरिवंश नारायण सिंह ने कहा, ''मैं आपका आभारी हूं कि आपने एक ऐसे व्यक्ति को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त समझा जो गांव में रहने वाले एक बहुत सामान्य परिवार से आता है और जो कभी अंग्रेज़ी माध्यम के स्कूल में नहीं गया.''

इस दौरान सदन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश नारायण को दोबारा उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि सदन के हरि, पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए एक जैसे ही रहेंगे.

हरिवंश नारायण सिंह के सामने विपक्ष की ओर से राजद नेता मनोज झा को अपना उम्मीदवार बनाया गया था.

हालांकि, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की था कि बीजू जनता दल (बीजेडी) के सांसद राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे. जबकि बीजेडी एनडीए का हिस्सा नहीं है.

उपसभापति के तौर पर हरिवंश नारायण सिंह का पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को ख़त्म हो गया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)