होम कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या हुई 37 लाख से अधिक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 13, 2020 08:27 PM

कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या हुई 37 लाख से अधिक

कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या हुई 37 लाख से अधिक

कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या हुई 37 लाख से अधिक

भारत में प्रतिदिन 70,000 से अधिक मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है। उच्च और सटीक परीक्षण के माध्यम से रोगियों की प्रारंभिक पहचान कर केंद्रित उपायों की बदौलत उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधाय मुहैया कराई जा रही है जिसकी वजह से परिणाम सामने आ रहे हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 78,399 रोगी ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या 3,702,595 तक पहुंच गई है, जिसकी बदौलत रिकवरी दर 77.88 फीसदी तक पहुंच गया है।

ठीक हुए नए मामलों में से 58% मामले पांच राज्यों से सामने आए हैं जिनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 13,000 से अधिक रोगियों के ठीक होने का सिलसिला जारी है जबकि आंध्र प्रदेश में एक दिन में 10 हजार से अधिक मरीज लगातार ठीक हो रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में 94,372 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले महाराष्ट्र में 22,000 से अधिक मामले हैं, इसके बाद आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से 9,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

पांच राज्यों से लगभग 57% नए मामले सामने आए हैं। इन राज्यों का रिकवर होने वाले नए मामलों में भी 58% का योगदान है।

देश में कुल सक्रिय मामले 9,73,175 हैं। महाराष्ट्र में 2,80,000 से अधिक मामले हैं और कर्नाटक में 97,000 से अधिक मामले हैं।

देश में कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों का योगदान 60 फीसदी है। महाराष्ट्र (28.79%), कर्नाटक (10.05%), आंध्र प्रदेश (9.84%), उत्तर प्रदेश (6.98%) और तमिलनाडु (4.84%) इसमें शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,114 मौतें दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 391 मौतें हुई हैं, जिसके बाद कर्नाटक में 94 मौतें हुई हैं, जबकि इसके बाद तमिलनाडु में 76 मौतें हुई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)