होम मंत्री उपेन्द्र ने सीएम से निर्भया के नाम पर राजकीय डिग्री कालेज बनाने की मांग की
मंत्री उपेन्द्र ने सीएम से निर्भया के नाम पर राजकीय डिग्री कालेज बनाने की मांग की
उपेन्द्र तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी से वर्ष 2012 में दिल्ली दरिंदगी का शिकार निर्भया के नाम पर डिग्री कालेज खोलने की मांग की। उन्होंने ये मांग शनिवार को देरशाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान यह मांग रखी। फेफना से विधायक उपेन्द्र तिवारी ने सीएम को अवगत कराया कि हर वर्ष पुलिस लाइन व स्टेडियम में जलजमाव से स्थिति खराब हो जाती है। अपने विस क्षेत्र के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि गड़हांचल में अगलगी की होने वाली घटनाओं के दृष्टिगत उधर फायर स्टेशन बनवाने की कार्यवाही में तेजी लाने के लिए निर्देशित करने की बात कही। साथ ही निर्भया के नाम पर डिग्री कालेज बनवाने की मांग की, ताकि उधर की बालिकाओं को दूर जाने से निजात मिल सके।
राज्यमंत्री आनंद ने एसटीपी निर्माण व लोहिया मार्केट पर दिए अहम सुझाव
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने एसटीपी निर्माण का समाधान कराने के साथ मेडिकल कालेज की एक बार फिर मांग की। चन्द्रशेखर यूनिवर्सिटी में जलजमाव की समस्या से अवगत कराया। मंत्री शुक्ल ने यह भी कहा कि नगर क्षेत्र की कुछ सड़कों का प्रस्ताव दे दिया है, जिसके स्वीकृत होने के बाद खराब सड़क की समस्या खत्म हो जाएगी। शहर के बीच गड़हा मोहल्ला में लोहिया मार्केट के आवंटन कराने पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को शीघ्र इसे देखकर चालू कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गंगा नदी के श्रीरामपुर घाट पर बन रही पुल का निर्माण बिहार साइड में अप्रोच मार्ग में तेजी लाने के लिए पहल करने की बात कही।
समय से वरासत-पैमाइस नहीं हो तो लेखपाल की हो जवाबदेही
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जी से अपील किया कि शिवपुर में गंगा पर स्वीकृत वीर कुंवर सिंह सेतु के लिए पर धन अवमुक्त करने के लिए निर्देशित कर दें। वरासत व पैमाइस कार्य में कुछ पारदर्शी व्यवस्था कराने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी डीएम को निर्देश दिए कि वरासत व पैमाइस की समयसीमा तय हो। उस समयसीमा में नहीं होने पर लेखपाल की जवाबदेही तय हो और कार्रवाई भी हो। सोनबरसा सीएचसी पर सामान्य इंजेक्शन भी नहीं होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री जी ने सीएमओ डॉ जितेंद्र पाल को सख्त निर्देश दिए। राहत व बचाव कार्यों के जरिए बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री जी का आभार जताया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।