होम कंगना रनौत के ऑफिस के बाद BMC की अब घर पर निगाह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 13, 2020 08:22 PM

कंगना रनौत के ऑफिस के बाद BMC की अब घर पर निगाह

कंगना रनौत के ऑफिस के बाद BMC की अब घर पर निगाह

कंगना रनौत के ऑफिस के बाद BMC की अब घर पर निगाह

मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और सरकार के बीच जारी तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद ताजा अपडेट के मुताबिक BMC ने अब संडे के कंगना के घर को लेकर एक नोटिस जारी किया है, बताया जा रहा है कि कंगना रनौत के खार वाले फ्लैट जहां कंगना रहती हैं वहां अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए ये नोटिस जारी किया है।

इससे पहले कंगना रनौत के पाली हिल दफ्तर में किये गए अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए उसपर बुलडोजर चला दिया था वहीं अब जो नोटिस जो जारी किया गया है उसके मुताबिक बीएमसी का आरोप है कि कंगना के घर में उनके दफ्तर से भी ज्यादा नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध निर्माण किया गया है।

कंगना ऑर्किड ब्रीज की एक इमारत की 5वीं मंजिल पर रहती हैं

कंगना रनौत मुंबई के खार वेस्ट स्थित आर्किड ब्रीज के 16 नंबर रोड पर बनी एक इमारत की 5वीं मंजिल पर रहती हैं बताते हैं कि इस फ्लोर पर कंगना के कुल तीन फ्लैट हैं, जिनमें से एक फ्लैट 797 वर्ग फुट, दूसरा फ्लैट 711 वर्ग फुट और तीसरा फ्लैट 459 वर्ग फुट का है इन्ही फ्लैटों को लेकर बीएमसी ने अवैध निर्माण के आरोप लगाए हैं।

कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात की

अभी फिलहाल कंगना रनौत के घर में अवैध निर्माण का केस कोर्ट में है, जिसकी सुनवाई 25 सितंबर को होनी है।इससे पहले संडे को ही कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई में राजभवन में मुलाकात की, कंगना की राज्यपाल से ये मुलाकात उस वक्त हुई है जब उनकी शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार से ठनी हुई है। दोनों आमने-सामने हैं, दोनों तरफ से जमकर बयानबाजी हो रही है। कंगना ने राज्यपाल के सामने बीएमसी द्वारा तोड़े गए उनके दफ्तर के मामले को उठाया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)