होम उद्धव ठाकरे पर बरसे पूर्व नेवी अफसर- नहीं संभाल सकते कानून-व्यवस्था तो इस्तीफा दे दो
उद्धव ठाकरे पर बरसे पूर्व नेवी अफसर- नहीं संभाल सकते कानून-व्यवस्था तो इस्तीफा दे दो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कथित कार्टून को व्हाट्सऐप पर फॉरवर्ड कर शिवसैनिकों के निशाने पर आए पूर्व नेवी अफसर मदन शर्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, 'मैं घायल और तनाव में हूं। जो हुआ, वह दुखद है। मैं उद्धव ठाकरे को बताना चाहता हूं कि यदि आप कानून और व्यवस्था की देखरेख नहीं कर सकते हैं तो इस्तीफा दे दें और लोगों को यह तय करने दें कि किसे इसकी देखभाल करनी चाहिए।'
रिटायर ऑफिसर मदन शर्मा के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किए गए शिवसेना के कमलेश कदम और पांच अन्य को जमानत मिल गई है। इस पर पूर्व सैन्य अधिकारी ने कहा कि वे मेरे बच्चों, मेरे परिवार और मुझे नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए मैं मुख्यमंत्री से अपने परिवार और मुझे सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध करता हूं। उद्धव ठाकरे जी के सभी कार्यकर्ताओं और संगठनों को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए, ताकि ऐसी घटना किसी और के साथ न हो।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।