होम हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जीती कोरोना जंग, 15 दिन बाद मेदांता से मिली छुट्टी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 10, 2020 10:23 PM

हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जीती कोरोना जंग, 15 दिन बाद मेदांता से मिली छुट्टी

हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जीती कोरोना जंग, 15 दिन बाद मेदांता से मिली छुट्टी

हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जीती कोरोना जंग, 15 दिन बाद मेदांता से मिली छुट्टी

अनलॉक-4 के 10वें दिन प्रदेश के लिए राहत की खबर आई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना की जंग जीत ली। उन्हें 15 दिन बाद मेदांता से छुट्टी दे दी गई। मुख्यमंत्री तीन दिन पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह गुरुग्राम में ही क्वारंटाइन रहेंगे। हालांकि पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 2591 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 85 हजार के पार पहुंच गया, जिससे पॉजिटिव रेट में 0.6 फीसद का इजाफा हुआ। वहीं 1562 मरीज ठीक होकर घर लौटे और 25 कोरोना से जंग हार गए। जबकि 291 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 247 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 44 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85 हजार 944 पर पहुंच गई। इसमें से 66 हजार 705 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। जबकि 18 हजार 322 का इलाज चल रहा है।

गुरुवार को 22 जिलों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 309, फरीदाबाद में 282, अंबाला में 225, पानीपत में 199, करनाल में 189, कुरुक्षेत्र में 180, पानीपत में 174, यमुनानगर में 131, हिसार में 115, झज्जर में 114, सिरसा में 112, रोहतक में 110, सोनीपत में 83, रेवाड़ी में 81, नारनौल में 71, पलवल व कैथल में 56-56, फतेहाबाद में 49, भिवानी में 36, नूंह में 13, जींद में 4 व चरखी-दादरी में 2 संक्रमित मिले।

इसेक साथ ही पंचकूला में 253, गुरुग्राम में 216, फरीदाबाद में 148, अंबाला में 140, सोनीपत में 110, करनाल में 102, यमुनानगर में 89, कुरुक्षेत्र में 88, हिसार में 68, रेवाड़ी में 67, नारनौल में 48, कैथल में 40, भिवानी में 39, फतेहाबाद में 38, पलवल में 32, पानीपत में 28, झज्जर में 25, नूंह में 17 तथा सिरसा में 14 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं करनाल में 4, अंबाला, पानीपत व कुरुक्षेत्र में 3-3, रोहतक, सिरसा व फतेहाबाद में 2-2 तथा फरीदाबाद, रेवाड़ी, भिवानी, नूंह, यमुनानगर व जींद में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1399628 पर पहुंच गया है, जिसमें 1306887 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6797 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 6.17 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 77.61 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 30 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 55 हजार 212 पर पहुंच गया है। कोरोना से 907 (पुरूष 641 व महिला 266) मौतों से मृत्युदर 1.06 फीसद पर पहुंच गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)