होम पैंगोंग त्सो झील के करीब फिंगर-4 पर पहुंची भारतीय सेना: सूत्र

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 10, 2020 10:20 PM

पैंगोंग त्सो झील के करीब फिंगर-4 पर पहुंची भारतीय सेना: सूत्र

पैंगोंग त्सो झील के करीब फिंगर-4 पर पहुंची भारतीय सेना: सूत्र

 पैंगोंग त्सो झील के करीब फिंगर-4 पर पहुंची भारतीय सेना: सूत्र

लेह. पूर्वी लद्दाख (North Ladakh) में भारत-चीन के बीच जारी तनाव (India-China Standoff) के बीच एक अच्छी खबर आई है. भारतीय सेना (Indian Army) ने पैंगोंग त्सो झील (Pangong Tso Lake) के किनारे फिंगर 4 (Finger 4) पर चीनी सेना (Chinese Troops) की स्थिति को देखते हुए ऊंचाइयों पर कब्जा कर लिया है. सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी मिली है. सूत्रों ने बताया कि अगस्त के आखिर में पंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे के पास ऊंचाइयों पर कब्जा करने के लिए पूर्ववर्ती कार्रवाइयों के साथ ये ऑपरेशन किए गए थे.

भारतीय सेना के सूत्रों ने जानकारी दी कि भारत और चीन की सेनाओं ने आज पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में ब्रिगेड कमांडर-स्तर (Brigade-Commander Level) और कमांडिंग ऑफिसर स्तर पर बातचीत की. बातचीत का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच बातचीत को खुला रखना है. ये खबर ऐसे समय आई है जब मॉस्को (Moscow) में विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) जल्द ही अपने चीनी समकक्ष वांग यी (Wang Yi) से बातचीत करने जा रहे हैं. नियंत्रण रेखा (LoC) के पास भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव के मद्देनजर दोनों विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता होगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)