होम बिहार में एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 10, 2020 10:13 PM

बिहार में एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

बिहार में एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

बिहार में एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

 बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी थाना क्षेत्र के महेंद्र चौक के पास एक कंटेनर ट्रक से पुलिस ने एक करोड़ रुपये के भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के 917 कार्टन जब्त किए है. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने गुरुवार को बताया कि महेंद्र चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 किनारे स्थित एक लाइन होटल से अवैध शराब की इस खेप को बुधवार रात गुप्त सूचना के आधार पर उक्त ट्रक से बरामद किया गया.

 

उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में ट्रक चालक रणबीर सिंह और और खलासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है . दोनों हरियाणा के अंबाला जिले के निवासी हैं.

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने 5 अप्रैल 2016 को राज्य में शराब के निर्माण, व्यापार, भंडारण, परिवहन और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)