होम देश में 10 लाख आबादी पर कोरोना के 3,102 मामले, सरकार का दावा- अमेरिका और ब्राजील से 6 गुना कम
देश में 10 लाख आबादी पर कोरोना के 3,102 मामले, सरकार का दावा- अमेरिका और ब्राजील से 6 गुना कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर COVID-19 मामलों की संख्या 3,102 है और यह दुनिया में सबसे कम है. जबकि वैश्विक औसत 3,527 है. देशभर में अब तक करीब 43 लाख लोगों कोरोना वायरस (corona virus) के संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राजील और अमेरिका में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर COVID-19 मामलों की संख्या भारत की तुलना में 6 गुना है.
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में कोरोना मृत्यु दर में भी लगातार गिरावट आ रही है. देश में 25 मार्च को कोरोना मृत्यु दर 2.31 प्रतिशत थी. एक अगस्त को देश में कोरोना मृत्यु दर 2.15 प्रतिशत थी जो 15 अगस्त को घटकर 1.94 प्रतिशत, 29 अगस्त को 1.81 प्रतिशत तथा आठ सितंबर को 1.70 प्रतिशत रह गयी.
उन्होंने बताया कि भारत में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 62 प्रतिशत मरीज महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में हैं. भारत में कोविड-19 से हुई मौत में से 70 प्रतिशत मौत महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में हुई. भूषण ने कहा कि '14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पांच हजार से कम उपचाराधीन मामले हैं. लक्षद्वीप में कोई उपचाराधीन मामला नहीं है.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।