होम PM नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को मतस्य पालन के क्षेत्र में दिया बड़ा तोहफा
PM नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को मतस्य पालन के क्षेत्र में दिया बड़ा तोहफा
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक बड़ा तोहफा दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को डिजिटल रूप से लॉन्च किया. इस योजना के तहत सरकार 2025 तक मत्स्य पालन के क्षेत्र में 20,050 करोड़ रुपए खर्च करेगी. ये केंद्र सरकार की ओर से मत्स्य पालन क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा निवेश बताया जा रहा है. इस योजना का लाभ 55 लाख लोगों को मिलने वाला है. साथ ही इससे देशभर में मतस्य पालन को भी बढ़ावा मिलेगा.
कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को एक और कृषि संबंधित योजना का तोहफा देते हुए ई-गोपाला ऐप की भी शुरुआत की. इसके अलावा पटना, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मधेपुरा, किशनगंज और समस्तीपुर में कई अन्य सुविधाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
गांव को आत्मनिर्भर बनाना मकसद
इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे गांव आत्मनिर्भर बनें और अगली सदी में ब्लू रिवॉल्यूशन का असर दिखे इसी बात को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री मत्स्य संप्रदा योजना बनाई गई है. अगले पांच साल में इस योजन के तहत 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे. इसमें से आज 1700 करोड़ रुपयों का काम शुरू हो गया है.
पीएम ने की सीएम नीतीश की तारीफ
इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने गांव-गांव पानी पहुंचाने का प्रशंसनीय काम किया है. कोरोना संक्रमण काल में भी 60 लाख से ज्यादा लोगों को नल का जल दिलवाना सुनिश्चित किया गया है. उन्होंने कहा कि यह हमारे गांवों की ताकत है कि कोरोना संक्रमण के बावजूद अनाज, फल और दूध समेत अन्य जरूरी चीजों की सप्लाई नहीं रुकी.
पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी विपरीत परिस्थिति के बावजूद बिहार के 75 लाख किसानों को किसान सम्मान योजना का लाभ दिया. साथ में हम गांवों में महामारी को कम रखने में सफल हुए हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।