होम स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा; मास्क, हैंडवाश, दो गज की दूरी होगी
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा; मास्क, हैंडवाश, दो गज की दूरी होगी जरूरी
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। स्कूल आने वाले सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखनी होगी। जहां-तहां थूकने पर पाबंदी होगी।
स्कूलों को सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों का रखना होगा ख्याल
कोरोना काल में इस महीने की 21 तारीख से आंशिक तौर पर खुल रहे स्कूलों के लिए सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों का पूरा ख्याल रखना होगा। स्टाफ रूम से लेकर क्लास रूम तक छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच दो गज यानी छह फीट की दूरी बनाए रखनी होगी। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ ही स्कूल में आने वाले हर कर्मचारी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उन्हें बीच-बीच में हाथ भी धोते रहना होगा।
21 सितंबर से 9-12 वीं के बच्चों के लिए आंशिक तौर पर खुलेंगे स्कूल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को स्कूल खोलने को लेकर दिशानिर्देश जारी किए। नौवीं से लेकर 12वीं के बच्चों के लिए 21 सितंबर से स्कूल खोलने की अनुमति दी गई है।
राज्य हेल्पलाइन नंबर और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के नंबर चस्पा करने होंगे
दिशानिर्देशों में साफ कहा गया है कि स्कूल में राज्य हेल्पलाइन नंबर के साथ ही स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के फोन नंबर भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।