होम कोरोना का मात देकर मेदांता से लौटे झामुमो सुप्रीमों शिबू सोरेन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 6, 2020 10:36 PM

कोरोना का मात देकर मेदांता से लौटे झामुमो सुप्रीमों शिबू सोरेन

कोरोना का मात देकर मेदांता से लौटे झामुमो सुप्रीमों शिबू सोरेन

कोरोना का मात देकर मेदांता से लौटे झामुमो सुप्रीमों शिबू सोरेन

एक तरफ दवा तो दूसरी तरह लाखों समर्थक और शुभचिंतकों की दुआओं की बदौलत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झामूमो सुप्रीमो एवं राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन ने कोरोना को मात देकर मेदांता से वापसी की । रविवार को तीसरे टेस्ट रिर्पोट में गुरू जी नेगेटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी । हालांकि सोरेन अभी रांची नहीं लौटेंगे, कुछ दिनों तक दिल्ली में प्रवास करेंगे।

मालूम हो 21 अगस्त को शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना संक्रमित मिले थे जिसके बाद 23 अगस्त को पहले रांची स्थिति मेदांता में भर्ती कराया गया था। बाद मेंं बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें राजधानी एक्‍सप्रेस से गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल भेजा गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्‍पताल से उन्‍हें छुट्टी दे दी गई।

हालांकि गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद शिबू सोरेन कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो
गये हैं। साथ ही उनकी अन्य बीमारियां भी अब कंट्रोल में हैं। अस्पताल ने उन्हें छुट्टी दे दी है पर वह फिलहाल दिल्ली में ही रहेंगे। पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद रांची वापसी करेंगे। बता दें कि रूपी सोरेन होम आइसोलेशन में ही थीं। उन्हें अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया गया था।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल्‍द स्‍वस्‍थ लाभ के लिए पूरे झारखंड में जगह-जगह पर पूजा और अनुष्‍ठान का आयोजन किया गया था। उनके शुभचिंतक और समर्थक उनके स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे थे और आखिरकार सभी की दुआ काम आयी। गुरूजी ने रविवार के कोरोना को मात दे दी । जिसके बाद 76 वर्षीय शिबू सोरेन को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)