होम संजय सिंह का ने CBI निदेशक को लिखा पत्र, कहा UP मे हुआ कोरोना घोटाला,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 6, 2020 10:33 PM

संजय सिंह का ने CBI निदेशक को लिखा पत्र, कहा UP मे हुआ कोरोना घोटाला,

संजय सिंह का ने CBI निदेशक को लिखा पत्र, कहा UP मे हुआ कोरोना घोटाला,

संजय सिंह का ने CBI निदेशक को लिखा पत्र, कहा UP मे हुआ कोरोना घोटाला,

राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि यूपी में कोरोना काल में घोटाला किया गया है. इसे लेकर उन्होंने सीबीआई निदेशक को पत्र लिख कर समय मांगा है. ट्वीट कर उन्होंने यह जानकारी दी. संजय सिंह ने लिखा कि उनके पास इस घोटाले से जुड़े सबूत हैं. इससे संबंधित जानकारी वह सीबीआई को देना चाहते हैं. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सुल्तानपुर में 2600 रुपये की कोरोना किट 9950 रुपये में खरीदी गई. बीजेपी विधायक देवमणि त्रिपाठी की शिकायत पर यह जांच चल रही है.

शनिवार को उन्होंने कहा कि पार्टी ने लखनऊ में थर्मोमीटर 1600 पल्स ऑक्सीमीटर 320 रुपये का बिल लेकर खरीदा गया. उसी को उत्तर प्रदेश सरकार ने 6000 2800 रुपये में मिलता है. संजय सिंह ने कहा कि इसकी जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में SIT बना कर कार्रवाई की जाए.

उन्होंने प्रमाण के लिए कागज दिखाते हुए कहा कि सुल्तानपुर के भधेइया ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी ने 35 ग्राम पंचायतों के लिए यही सामान खरीदा है इसका भुगतान 3.28 लाख रुपये का भुगतान किए गए. इसमें ऑक्सीमीटर की कीमत जीएसटी समेत 2800 रुपये, थर्मोमीटर जीएसटी समेत 6900 रुपये सैनिटाइज़र 400 रुपये लीटर में खरीदा गया. संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी बच्चे से पूछा जाए तो वो भी इंटरनेट पर देख कर बता देगा कि ऑनलाइन ऑक्सीमीटर 800 रुपये, थर्मोमीटर 1800 रुपये का है. यानी इसका कुल खर्च 2600 रुपये. तो फिर सुल्तानपुर के डीएम ने 9950 रुपये में कोविड किट क्यों खरीदी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)