होम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का निधन, एम्स को नेत्र दान किया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 6, 2020 10:22 PM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का निधन, एम्स को नेत्र दान किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का निधन, एम्स को नेत्र दान किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का निधन, एम्स को नेत्र दान किया

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन की मां का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। मंत्री ने ट्विटर पर बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मां का निधन हुआ। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ''पूजनीय माता जी की इच्छानुसार, उनके निधन के तुरंत बाद, उनका नेत्रदान एम्स दिल्ली में संपन्न हुआ। सूत्रों ने बताया कि उनकी मां का पार्थिव शरीर दोपहर में मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया गया।

मंत्री ने कहा, ''उनका देहदान हम सभी को सदैव समाज के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा।'' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''आपको बड़े ही दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि धरती पर मेरे सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरी मां, का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थीं और उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा था। मेरी पथ प्रदर्शक के गुजर जाने से मेरे जीवन में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे कोई नहीं भर सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले।''

केंद्र ने पांच राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश से संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से नीचे लाने के लिए निषिद्ध उपाय मजबूत करने तथा जांच बढ़ाने को कहा है। इन राज्यों के 35 जिलों में कोविड-19 के मामलों की संख्या और मृत्यु दर अधिक है। इन 35 जिलों में दिल्ली के सभी 11 जिले, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना, महाराष्ट्र में पुणे, नागपुर, ठाणे, मुंबई, मुंबई उपनगर, कोल्हापुर, सांगली, नासिक, अहमदनगर, रायगढ़, जलगांव, सोलापुर, सतारा, पालघर, औरंगाबाद, धुले और नांदेड, गुजरात में सूरत, पुडुचेरी में पांडिचेरी और झारखंड में पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में इन राज्यों से वायरस के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए सख्त नियंत्रण सुनिश्चित करने, पहले से बीमारियों की चपेट में रहे व्यक्तियों और बुजुर्ग आबादी पर ध्यान केंद्रित करते हुए संक्रमित मामलों का पता लगाने की प्रक्रिया मजबूत करने, जांच में तेजी लाने और आरटी-पीसीआर जांच क्षमता का अधिकतम उपयोग करने को कहा गया। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कोविड-19 प्रबंधन को लेकर इन पांच राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश के स्वास्थ्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की जिनके क्षेत्राधिकार के तहत उक्त 35 जिले आते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)