होम 5 भारतीयों के अपहरण पर भारत ने लिया एक्शन, PLA को हॉटलाइन पर भारतीय सेना ने भेजा संदेश
5 भारतीयों के अपहरण पर भारत ने लिया एक्शन, PLA को हॉटलाइन पर भारतीय सेना ने भेजा संदेश
अरुणांचल प्रदेश से पांच स्थानीय लोगों के अपहरण के संबंध में भारतीय सेना ने चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हॉटलाइन पर संदेश भेजा है। रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू को जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि चीन की तरफ से जवाब से इंतजार किया जा रहा है।
रिजिजू ने ट्वीट किया कि 'भारतीय सेना ने अरुणांचल बॉर्डर पर पीएलए को हॉटलाइन पर संदेश भेजा है। जवाब का इंतजार किया जा रहा है।'
अरुणांचल प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया था कि पुलिस पांच लापता लोगों के बारे में जांच कर रही है जिनके बारे में कहा गया था कि उन्हें तब चीन की सेना ने तब अगवा कर लिया था जब वे चीन-भारत सीमा पर जंगलों में शिकार के लिए गए थे।न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक घटना ऊपरी सुबनसिरी जिले के नाचो इलाके में शुक्रवार को हुई। ग्रुप में साथ रहे दो लोगों, जो किसी तरह बचने में कामयाब हो गए थे, ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
कथित अपहृत हुए लोगों की पहचान तोच सिंगकम, प्रसात रिंगलिंग, डोंगटू इबिया, तानू बेकर और नगारू दीरी के रूप में हुई है। ये सभी तागिन समुदाय से आते हैं।
जिला मुख्यालय पर रहने वाले उनके परिवार के सदस्य द्रोपिजो ने बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार भारतीय सेना के साथ चर्चा के लिए शनिवार सुबह नाचो के लिए रवाना हुए थे। नाचो की जिला मुख्यालय से दूरी 120 किमी है।
विधायक ने कहा- PLA को मिले जवाब
वहीं पासीघाट पश्चिम के विधायक निनांग एरिन ने कहा है कि 'हमारे राज्य के ऊपरी सुबनसिरी जिले के पांच लोगों का चीनी आर्मी ने अपहरण कर लिया है। इस घटना के लिए चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी को जवाब दिया जाना चाहिए। कुछ महीने पहले भी ऐसी घटना हुई थी। चीनी आर्मी को जवाब दिया जाना जरूरी है।'
इसके पहले मार्च में एक 21 साल के Togley Sinkam को पीएलए ने असापिला सेक्टर में मैकमोहन लाइन के पास से बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया था। जबकि उसके दो दोस्त बच निकलने में सफल हो गए थे। 19 दिन बाद चीनी सेना ने तोगले सिनकम को रिहा कर दिया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।