होम सीएम बघेल ने दो टूक कहा- यदि कोरोना पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो कलेक्टरों पर गिरेगी गाज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 6, 2020 10:11 PM

सीएम बघेल ने दो टूक कहा- यदि कोरोना पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो कलेक्टरों पर गिरेगी गाज

सीएम बघेल ने दो टूक कहा- यदि कोरोना पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो कलेक्टरों पर गिरेगी गाज

सीएम बघेल ने दो टूक कहा- यदि कोरोना पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो कलेक्टरों पर गिरेगी गाज

छत्तीसगढ़ में कोरोना से निपटने में असफल कलेक्टरों पर गाज गिर सकती है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दो टूक कहा कि अगर जिलों में संक्रमण पर नियंत्रण नहीं होगा, तो परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो पांच से छह जिले में कमजोर परफार्मेस हैं। इन जिलों में कलेक्टरों को बदला जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा

हालांकि सरकार इस पर विचार कर रही है कि कलेक्टरों को हटाने के बाद जो नया कलेक्टर आएगा, क्या वह स्थिति को नियंत्रण करने में सक्षम होगा। प्रदेश में राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और बस्तर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

छत्तीसगढ़ में वेंटिलेटर की कमी, सरकार ने कलेक्टरों को दिया परफार्मेंस सुधारने का मौका

एक अधिकारी ने बताया कि अगर आज की तारीख में एक हजार मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ जाएगी, तो सरकार वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं करा पाएगी। ऐसे में सरकार ने कलेक्टरों को एक सप्ताह का मौका दिया है। इसमें परफार्मेंस सुधारने और जिला स्तर पर व्यवस्था मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)