होम दिल्ली: कोरोना ने तोड़ा बीते 72 दिन का रिकॉर्ड, 3000 से ज़्यादा मामले आए

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Sep 6, 2020 10:08 PM

दिल्ली: कोरोना ने तोड़ा बीते 72 दिन का रिकॉर्ड, 3000 से ज़्यादा मामले आए

दिल्ली: कोरोना ने तोड़ा बीते 72 दिन का रिकॉर्ड, 3000 से ज़्यादा मामले आए

दिल्ली: कोरोना ने तोड़ा बीते 72 दिन का रिकॉर्ड, 3000 से ज़्यादा मामले आए

एक बार फिर कोरोना तेज़ी से अपने पांव पसार रहा है. रविवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना ने बीते 72 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. एक दिन में सामने आने वाले पॉजिटिव केस की संख्या एक बार फिर 3 हज़ार के पार पहुंच गई है. 26 जून को 24 घंटे के भीतर 3460 केस सामने आये थे जिसके बाद रविवार 6 सितंबर को 24 घंटे में 3256 केस सामने आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 1,91,449 पर पहुंच गया है.कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में भी बढ़ोत्तरी जारी है. एक्टिव केस की संख्या बीते 58 दिनों के उच्चतम स्तर पर है. इस वक्त दिल्ली में कोरोना के 20,909 एक्टिव केस हैं. इससे पहले 10 जुलाई को 21,146 एक्टिव केस थे. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 29 मरीजों की मौत हुई है और मौत का कुल आंकड़ा 4567 हो गया है. पिछले 24 घन्टे में कोरोना से संक्रमित 2188 लोग ठीक हुए हैं, अब तक कुल 1,65,973 लोग ठीक हो चुके हैं.दिल्ली में पहली बार कंटेन्मेंट ज़ोन की संख्या 1000 के पार हुई है. अब तक कुल 1076 कंटेन्मेंट ज़ोन बनाये गए हैं. बीते 24 घंटे में कुल 36,046 टेस्ट हुए हैं जिनमें RT-PCR टेस्ट की संख्या 9217 है और रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या 26,829 है. दिल्ली में अब तक हुए कुल टेस्ट की संख्या 17,80,512 है. होम आइसोलेशन में 11,010 मरीज़ हैं.ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 86.69 फीसदी है और संक्रमण दर 9.03 फीसदी है. साथ ही सक्रिय मरीज़ों की दर 10.92 फीसदी है जबकि कोरोना से मृत्यु दर 2.38 फीसदी है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)