होम तिहरे हत्याकाण्ड, नाबालिग से बलात्कार और हिरासत में हत्या से दहला UP : अजय कुमार लल्लू

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 31, 2020 09:11 PM

तिहरे हत्याकाण्ड, नाबालिग से बलात्कार और हिरासत में हत्या से दहला UP : अजय कुमार लल्लू

तिहरे हत्याकाण्ड, नाबालिग से बलात्कार और हिरासत में हत्या से दहला UP : अजय कुमार लल्लू

तिहरे हत्याकाण्ड, नाबालिग से बलात्कार और हिरासत में हत्या से दहला UP : अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेश में सिलसिलेवार हो रही हत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आगरा जनपद में हुए तिहरे हत्याकाण्ड, नाबालिग से बलात्कार और पुलिस हिरासत में हुई हत्या से पूरा प्रदेश दहल उठा है। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी ने गिरती कानून व्यवस्था, लगातार हो रही हत्याएं और अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि आज उ0प्र0 के योगी राज में कानून का राज पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। नाबालिग बच्चियों के साथ आये दिन बलात्कार, गैंगरेप और हत्या हो रही है। प्रदेश के मुखिया टीम-11 द्वारा एकत्र फर्जी और झूठे तथ्यों को आम जनता के सामने रखकर गुमराह करने का काम कर रहे हैं। यही कारण है कि अब तो हिरासत में मौतें होना आम बात हो चली है।

आगरा, चन्दौली, बुलन्दशहर, रायबरेली की घटनाएं सभ्य लोकतंत्र के लिए कलंक
लल्लू ने कहा कि आगरा, चन्दौली, बुलन्दशहर, रायबरेली की घटनाएं हमारे सभ्य समाज और लोकतंत्र के लिए कलंक हैं। मुख्यमंत्री सत्ता के गुमान में मस्त हैं। अपराधी जंगलराज में मस्त हैं। पुलिस का इकबाल लगातार गिर रहा है और अपराधी मनबढ़ हुए जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)