होम ममता ने PM मोदी से JEE, NEET परीक्षाओं में हस्तक्षेप की मांग की

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 25, 2020 09:06 PM

ममता ने PM मोदी से JEE, NEET परीक्षाओं में हस्तक्षेप की मांग की

ममता ने PM मोदी से JEE, NEET परीक्षाओं में हस्तक्षेप की मांग की

ममता ने PM मोदी से JEE, NEET परीक्षाओं में हस्तक्षेप की मांग की

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान JEE व NEET परीक्षाओं के आयोजन को लेकर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की. ममता ने अपने पत्र में केंद्र से यह भी अनुरोध किया कि वह छात्र समुदाय के हित में JEE व NEET परीक्षाएं आयोजित करने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए उच्चतम न्यायालय में अपील करने पर विचार करे.

उन्होंने एक सितंबर से शुरू होने वाली जेईई व एनईईटी परीक्षाएं आयोजित करने के लिए मंगलवार को राज्य सरकार को पत्र मिलने के बाद मोदी को पत्र लिखा. ममता ने लिखा, '' मुझे पता है कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने जेईई व एनईईटी परीक्षाएं आयोजित करने के संबंध में फैसला दिया है केंद्र सरकार इसके अनुसार आगे बढ़ने के निर्देश जारी कर रही है.

हालांकि, मैं आपसे इसमें हस्तक्षेप करने तथा यह विचार करने के लिए अनुरोध करना चाहूंगी कि केंद्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय में अपील करे....'' ममता ने कहा कि छात्रों के हित में ऐसा हस्तक्षेप बहुत आवश्यक है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)