होम डियाजियो को भारत में शराब की बिक्री पर 20 लाख पाउंड का घाटा
डियाजियो को भारत में शराब की बिक्री पर 20 लाख पाउंड का घाटा
दुनिया की प्रमुख स्पिरिट कंपनी डियाजियो को पिछले साल भारत के अपने शराब कारोबार की बिक्री पर 20 लाख पाउंड का घाटा उठाना पड़ा है। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डियाजियो के स्वामित्व वाली यूनाइटेड स्पिरिट्स लि. (यूएसएल) ने फोर सीजंस वाइंस और इससे जुड़े अन्य ब्रांड में अपनी समूची हिस्सेदारी ग्रोवर जम्पा विनेयार्ड्स तथा क्विनटेला एसेट्स को 31.86 करोड़ रुपए में बेची है।
डियाजियो की वार्षिक रिपोर्ट-2020 में कहा गया है कि भारत में शराब कारोबार की बिक्री पर उसे 20 लाख पाउंड का घाटा उठाना पड़ा है। उपभोक्ताओं की पसंद का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि शराब पीने वाले ग्राहक अब बियर और वाइन के बजाय स्पिरिट को प्राथमिकता दे रहे हैं। डियाजियो की भारतीय अनुषंगी को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून की तिमाही में 246.6 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 47.60 प्रतिशत घटकर 3,820.7 करोड़ रुपए रह गई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।