होम UP: दिल्ली से गिरफ्तार ISIS आतंकी का निकला लखनऊ कनेक्शन
UP: दिल्ली से गिरफ्तार ISIS आतंकी का निकला लखनऊ कनेक्शन
दिल्ली में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे अबू युसूफ उर्फ मुस्तकीम का लखनऊ कनेक्शन भी उजागर हुआ है. दिल्ली स्पेशल सेल और यूपी एटीएस अब यूसुफ के लखनऊ कनेक्शन पर भी पड़ताल कर रही है. गिरफ्तार किए गए अबू यूसुफ का करीबी रिश्तेदार पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है.
लखनऊ पुलिस के पास गई थी अबू यूसुफ की तहरीर
बलरामपुर के उतरौला का रहने वाला अबू युसूफ देश को दहलाने वाली वारदात की फिराक में था. दिल्ली स्पेशल सेल ने यूसुफ को गिरफ्तार किया, उससे पहले ही अबू युसूफ उर्फ मुस्तकीम की गुमशुदगी की तहरीर लखनऊ पुलिस के पास दे दी गई थी.
हालांकि लखनऊ पुलिस ने मामला बलरामपुर का बताकर गुमशुदगी तो नहीं दर्ज की लेकिन अब इस बड़े खुलासे के बाद गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे उसके रिश्तेदार मजहर को हिरासत में ले लिया है.
काकोरी में नहीं लिखी गई गुमशुदगी की शिकायत
दरअसल काकोरी के फिरदोस कॉलोनी का रहने वाला मजहर, अबू यूसुफ के परिवार का बहनोई लगता है. अबू युसूफ शुक्रवार को लखनऊ में मजहर से मिलने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल नम्बर बंद हो गया. वो यूसुफ के घर भी नही पहुंचा तो अबू यूसुफ के परिजनों के कहने पर मगर ने काकोरी के दुबग्गा चौकी पर गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला बलरामपुर का बताकर गुमशुदगी नहीं दर्ज की.
दिल्ली स्पेशल सेल ने जब शनिवार को अबू युसूफ और मुस्तकीम के नापाक साजिश का खुलासा किया तो लखनऊ पुलिस ने आतंकी की गुमशुदगी लिखाने पहुंचे उसके रिश्तेदार मजहर को हिरासत में ले लिया.
फिलहाल मजहर को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं दिल्ली स्पेशल सेल और यूपी एटीएस भी अब युसूफ से मजहर के कनेक्शन को खंगालने में जुटी है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।