होम कांग्रेस पार्टी में बड़े फेरबदल की मांग, 23 बड़े नेताओं ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र
कांग्रेस पार्टी में बड़े फेरबदल की मांग, 23 बड़े नेताओं ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र
। कांग्रेस पार्टी में बड़े फेरबदल की मांग करते हुए सीडब्ल्यूसी सदस्यों, पार्टी सांसदों और पूर्व मंत्रियों सहित पार्टी के शीर्ष 23 नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। जिसके बाद अब सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बड़ी बैठक होने की संभावना है।सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी, माना जा रहा है कि मीटिंग के केंद्र में यही पत्र रहेगा, यह पत्र दो सप्ताह पहले ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा गया था। पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि पार्टी को संचालित करने के लिए प्रभावी केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ एक क्लीयर कट मैकेनिज्म होना चाहिए। इसे सक्रिय होना चाहिए और इसका असर जमीन पर नजर आना चाहिए।
इसके अलावा पत्र में सीडब्ल्यूसी में फिर चुनाव कराने और नए सिरे से जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है, इसके लिए एक प्रभावी सामूहिक प्रणाली स्थापित करने की मांग की गई है। सूत्रों के मुताबिक पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस का पुनरुत्थान 'एक राष्ट्रीय अनिवार्यता' है, जो लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, और यह बताता है कि पार्टी में उस समय गिरावट दिख रही है जब पार्टी को आजादी के बाद राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मोर्चे पर कड़ी चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है।
पत्र में ब्लॉक स्तर से लेकर सीडब्ल्यूसी तक सभी स्तरों पर संगठनात्मक बदलावों की मांग की गई है। बीजेपी का कैसे उत्थान हुआ और युवा कैसे उसका समर्थन कर रहे हैं, ये भी चर्चा का विषय है, पत्र में सीडब्ल्यूसी द्वारा तीखी टिप्पणी की गई है और कहा गया है कि यह कैसे अपनी भूमिका सही से नहीं निभा पा रही है, बैठकें दुर्लभ हो गई हैं और राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रियाएं काफी देरी से आती हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।