होम सीमा विवाद पर चालबाज चीन ने रखी ये शर्त, भारत ने मानने से किया इनकार

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 23, 2020 04:46 PM

सीमा विवाद पर चालबाज चीन ने रखी ये शर्त, भारत ने मानने से किया इनकार

सीमा विवाद पर चालबाज चीन ने रखी ये शर्त, भारत ने मानने से किया इनकार

सीमा विवाद पर चालबाज चीन ने रखी ये शर्त, भारत ने मानने से किया इनकार

भारत-चीन सीमा विवाद (India-China Border Issue) के बीच सैन्य टॉप मिलिट्री कमांडर्स के बीच हुई बातचीत में चालबाज चीन ने सुझाव दिया कि दोनों पक्षों को लद्दाख में फिंगर-4 क्षेत्र से समान रूप से वापस लौट जाना चाहिए। भारत के सामने जैसे ही यह सुझाव रखा गया, भारतीय अधिकारियों ने इसे खारिज करते हुए कहा 'यह स्वीकार्य नहीं है।

सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पड़ोसियों के बीच कूटनीतिक और सैन्य स्तर की बातचीत के बीच तीन महीने से अधिक समय से चल रही है। इस बीच, शीर्ष सैन्य कमांडरों ने अपने फील्ड कमांडरों को सीमा पर पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। सेना को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर किसी भी घटना या कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

वर्तमान में चीनी सेना पांगोंग त्सो झील के पास फिंगर-5 के आसपास मौजूद है और उसने फिंगर-5 से फिंगर-8 तक पांच किलोमीटर से अधिक की दूरी पर बड़ी संख्या में सैनिकों और उपकरणों को तैनात कर रखा है। भारतीय पक्ष ने पहले ही कहा है कि चीन को पूरी तरह से फिंगर क्षेत्र से सेनाएं हटानी चाहिए और अपने मूल स्थान पर वापस जाना चाहिए।

भारत का कहना है कि चीन ने 1993-1996 के समझौते का उल्लंघन किया है, जो स्थानों पर किसी भी प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध लगाता है। भारतीय पक्ष ने इस बात पर बल दिया गया है कि चीन को पहले विघटन करना चाहिए। जिसके बाद दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख, देपसांग मैदान और दौलत बेग ओल्डी क्षेत्रों से डी-एस्केलेशन पर चर्चा कर सकते हैं।

चीन ने LAC के साथ कई मोर्चें खोले हैं और पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में सेना को स्थानांतरित कर दिया है। जो फिंगर, गाल्वन घाटी, गोगरा हाइट्स और हॉट स्प्रिंग्स जैसे कई क्षेत्रों में हैं। बीजिंग ने हाल ही में अपने सैनिकों को लिपुलेख क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया है। यह भारत, नेपाल और चीन के बीच एक त्रिकोणीय जंक्शन है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)