होम निर्वाचन आयोग के सूत्र का दावा- समय पर ही होंगे बिहार में विधानसभा चुनाव

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 23, 2020 04:48 PM

निर्वाचन आयोग के सूत्र का दावा- समय पर ही होंगे बिहार में विधानसभा चुनाव

निर्वाचन आयोग के सूत्र का दावा- समय पर ही होंगे बिहार में विधानसभा चुनाव

निर्वाचन आयोग के सूत्र का दावा- समय पर ही होंगे बिहार में विधानसभा चुनाव

 भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के उच्च पदस्थ सूत्रों ने रविवार को बताया कि बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) समय पर होंगे. कोविड-19 (Covid-19) महामारी के मद्देनजर कुछ राजनीतिक दल चुनाव आयोग से विधानसभा चुनाव को टालने की मांग कर रहे हैं. बिहार (Bihar) की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो जाएगा.

ऐसे संकेत हैं कि अक्टूबर-नवंबर के बीच किसी भी समय चुनाव हो सकते हैं. निर्वाचन आयोग (ईसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया, ''बिहार का चुनाव निश्चित तौर पर समय पर होगा.'' राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janta Dal) ने महामारी के समय चुनाव कराने के औचित्य पर सवाल उठाया है. राजग की घटक लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) ने महामारी के मद्देनजर चुनाव टालने का अनुरोध किया है.

कई दलों ने की चुनाव टालने की मांग
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (National People's Party) जैसे कुछ अन्य दलों ने भी चुनाव टालने की मांग की है. महामारी के दौरान बिहार विधानसभा का चुनाव और कुछ अन्य उपचुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग द्वारा मांगे गए सुझाव पर राजनीतिक दलों ने हाल में अपना जवाब दिया था.चुनावों के लिए दिशा-निर्देश जारी
पिछले सप्ताह आयोग ने महामारी के दौरान चुनाव और उपचुनाव कराने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश को सामने रखा था. चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक मतदाताओं को मतदान के दौरान ग्लव्स दिए जाएंगे. पृथक-वास में रहने वाले कोविड-19 के मरीजों को मतदान के दिन अंतिम समय में मतदान करने की अनुमति दी जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)