होम समाज एवं पार्टी के विकास के लिए जन्मेजय सिंह का योगदान अतुलनीय रहा : स्वतंत्र देव सिंह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 21, 2020 09:52 PM

समाज एवं पार्टी के विकास के लिए जन्मेजय सिंह का योगदान अतुलनीय रहा : स्वतंत्र देव सिंह

समाज एवं पार्टी के विकास के लिए जन्मेजय सिंह का योगदान अतुलनीय रहा : स्वतंत्र देव सिंह

समाज एवं पार्टी के विकास के लिए जन्मेजय सिंह का योगदान अतुलनीय रहा : स्वतंत्र देव सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने देवरिया सदर से भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता जन्मेजय सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि देवरिया सदर से भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता जन्मेजय सिंह की असामयिक मृत्यु पर मैं शोक व्यक्त करता हूँ। समाज एवं पार्टी के विकास के लिए उनका योगदान अतुलनीय रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने का सामर्थ्य प्रदान करे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देवरिया सदर से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। उनका निधन समाज व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वह संवेदनशील व्यक्तित्व के रुप में आमजन में लोकप्रिय थे। भाजपा परिवार अपने सदस्य के आकस्मिक निधन से दुखी है। दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार जन्मेजय सिंह के परिजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)