होम रपटा पार करते पानी में बहा मैजिक, एक लापता व दो लगे किनारे

Alert Star Digital Team Aug 21, 2020 09:16 PM

रपटा पार करते पानी में बहा मैजिक, एक लापता व दो लगे किनारे

रपटा पार करते पानी में बहा मैजिक, एक लापता व दो लगे किनारे

रपटा पार करते पानी में बहा मैजिक, एक लापता व दो लगे किनारे

नी भी रपटे के ऊपर आ गया था। इसी बीच जब एक मैजिक वाहन ने नदी पार करने का प्रयास किया, तो वाहन तेज बहाव में बह गया। इस हादसे में एक व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बह गया, जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पानी में बहे व्यक्ति की तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तहसील के ग्राम जैतपुर उड़ड़मऊ में रिलायंस टावर पर सामान देने के लिए भोपाल से एक व्यक्ति आया था तथा वह समान देकर वापिस लौट रहा था। इस बीच वह तेज बारिश से उफन रही परासिया नदी के जलमग्न रपटे से अपना मैजिक वाहन निकालने लगा। पानी के तेज बहाव में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और बहकर काफी दूर चला गया। मैजिक वाहन में अन्य दो व्यक्ति भी सवार थे, जो दुर्घटना के दौरान सुरक्षित बाहर निकल आए, किन्तु चालक ऑटो सहित बह गया।

रिलायंस टावर पर जैतपुर में काम करने वाले कर्मचारी कमलसिंह ने बताया कि ऑटो चालक लगभग 40 वर्षीय था तथा उसकी पहचान उसे नहीं है। घटना की सूचना के तत्काल बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, तथा ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस टीआई डीडी आजाद ने बताया कि ऑटो चालक की नदी में तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक चालक का कुछ पता नहीं चल पाया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)