होम छोटे व्यवसायीयों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करे मोदी सरकार

Alert Star Digital Team Aug 21, 2020 09:19 PM

छोटे व्यवसायीयों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करे मोदी सरकार

छोटे व्यवसायीयों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करे मोदी सरकार

छोटे व्यवसायीयों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करे मोदी सरकार

जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने छोटे व्यापारियों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है। पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष-जम्मू राजेश पडग़ोत्रा और संयुक्त सचिव खजूर सिंह सहित जेकेएनपीपी के नेताओं ने आज बड़ी-ब्राह्मणा, विजयपुर और रामगढ़ क्षेत्रों का दौरा किया व व्यवसायियों की समस्याएं सुनी। पैंथर्स पार्टी अध्यक्ष राजेश पडग़ोत्रा ने कहा कि इस दौरान तमाम छोटे व्यापारियोंं, रेहड़ी-फड़ी वालों, ढाबे, रेस्त्रां व छोटे होटल मालिकों, दुकानदारों, ट्रांसपोर्टर्स और मजदूर वर्ग के लोगों से बात की तो इन लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया।

पडग़ोत्रा ने कहा कि छोटे दुकानदार, मजदूर आदि सरकार की गलत नीतियों के चलते आर्थिक कठिनाइयों और परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वे कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए संकट के भी शिकार हैं और कारोबार बंद होने के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पडग़ोत्रा ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन छोटे दुकानदारों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करने की अपील करती है ताकि इन्हें राहत मिले और यह पैरों पर खड़े हो सकें। इस मौके पर पार्टी नेता कैप्टन करम चंद शर्मा, राकेश वर्मा, रमेश गुप्ता भी मौजूद थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)