होम आतंकवादियों ने गाजापट्टी से इजराइल पर 12 रॉकेट दागे

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 21, 2020 09:49 PM

आतंकवादियों ने गाजापट्टी से इजराइल पर 12 रॉकेट दागे

आतंकवादियों ने गाजापट्टी से इजराइल पर 12 रॉकेट दागे

आतंकवादियों ने गाजापट्टी से इजराइल पर 12 रॉकेट दागे

फलस्तीन स्थित आतंकवादियों ने गाजापट्टी से इजराइल पर 12 रॉकेट दागे। रात भर चले इस हमले के नौ रॉकेट को इजराइल ने विफल कर दिया और जवाबी कार्रवाई में हमास आतंकवादी संगठन के ठिकानों पर तीन हवाई हमले किए।

इजराइल की सेना ने शुक्रवार तड़के यह जानकारी दी। पिछले कुछ महीनों में गाजा सीमा के पास होने वाली यह सबसे बड़ी झड़प है, हालांकि हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने कहा कि इजराइल में इमारतों और वाहनों को नुकसान हुआ और बम निरोधक दस्तों को विस्फोटकों के टुकड़े एकत्र करने के लिए भेज दिया गया है।

हाल के सप्ताहों में हमास से जुड़े समूहों ने इजराइल पर दबाव बनाने के लिए खेतों को जलाने के वास्ते विस्फोटक भरे गुब्बारों का प्रयोग किया है। हमास चाहता है कि गाजा पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए जाएं। रॉकेट हमले से तनाव बढ़ना तय माना जा रहा है।

इजराइल ने गाजा के एकमात्र व्यावसायिक मार्ग को बंद कर दिया है जिससे बिजली संयत्र बंद हो गया है और क्षेत्र के निवासियों को चार घंटे से अधिक बिजली नहीं मिल पा रही है। इजराइल ने गाजा के तटीय पानी में मछली पकड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। माना जा रहा है कि विस्फोटक भरे गुब्बारों के जवाब में यह किया गया है। इजराइली सेना ने कहा कि उसने हमास के सैन्य ठिकानों पर हमला किया जहां रॉकेट निर्माण होता था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)