होम कोरोना की जानकारी सरकारी पोर्टल पर शीघ्र अपडेट करें : डीसी
कोरोना की जानकारी सरकारी पोर्टल पर शीघ्र अपडेट करें : डीसी
उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोरोना से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले पूर्व में राज्य पोर्टल पर कोरोना से संबंधित डाटा अपलोड करने के संबंध में दिए गए निर्देशों के आलोक में जिला डाटा प्रबंधक द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन सहित बैठक में मौजूद अन्य अधिकारियों को प्रतिदिन जिले में कोरोना से संबंधित डाटा राज्य पोर्टल पर ससमय अपडेट कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान सिविल सर्जन द्वारा उपायुक्त को वैसे क्षेत्र जहां ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं की जानकारी दी गई। सहित जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में 22 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तक विशेष कोरोना जाच शिविर लगाया जाएगा।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर, क्वॉरेंटाइन सेंटर आदि पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं एवं साफ-सफाई सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सर्विलांस पदाधिकारी,डीडीएम, डीपीएम एनएचएम, टीम लीड डीएमएफटी सहित अन्य उपस्थित थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।