होम सोनिया- राहुल पर BJP का तीखा हमला, कहा- सिर्फ फैला सकते हैं फेक न्यूज
सोनिया- राहुल पर BJP का तीखा हमला, कहा- सिर्फ फैला सकते हैं फेक न्यूज
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला बोलते हुए मनगढ़ंत एवं झूठी खबरें फैलाने का बड़ा आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि राहुल गांधी का कैरियर केवल और केवल फेक न्यूज पर आधारित है।
राहुल गांधी का कैरियर केवल फेक न्यूज पर आधारित
जेपी नड्डा ने सोमवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। साथ ही कहा कि ऐसा तब होता है जब प्रिंस ऑफ इन्कॉम्पिटेंस बिना पढ़े कोई लेख साझा करते हैं। यह आरटीआई दूसरी आरटीआई के विवरणों की जानकारी प्राप्त करने के लिए दायर किया गया था और आपने दुर्भावनापूर्ण तरीके से इसे पारदर्शिता पर हमला बता दिया। यह आपकी मानसिकता को दिखाता है।
यह स्वाभाविक भी है क्योंकि आपका करियर पूरी तरह केवल और केवल फर्जी खबरें फैलाने पर ही आधारित है। ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने आज पीएम-केयर्स से संबंधित एक भ्रामक खबर फैलाकर जनता को गुमराह करने की नापाक कोशिश की थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।