होम जेल जाते वक्त विधायक विजय मिश्र ने सीएम योगी को हटाने की चुनौती दी है

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 17, 2020 10:44 PM

जेल जाते वक्त विधायक विजय मिश्र ने सीएम योगी को हटाने की चुनौती दी है

जेल जाते वक्त विधायक विजय मिश्र ने सीएम योगी को हटाने की चुनौती दी है

जेल जाते वक्त विधायक विजय मिश्र ने सीएम योगी को हटाने की चुनौती दी है

ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दे डाली है. उन्होंने कहा कि वह योगी को यूपी से हटा देंगे. मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार को उन्होंने एक बयान दिया जिसके बाद राजनीतिक हलकों में भूचाल आ गया है. उन्होंने बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सैयदराजा (चंदौली) के विधायक सुशील सिंह व पूर्व एमएलसी विनीत सिंह को ठाकुर माफिया बताया है. उन्होंने अपनी जान का खतरा बताया हैलोकसभा चुनाव के वक्त विधायक विजय मिश्र कह रहे थे कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ के कहने पर सांसद रमेश चंद्र बिंद को समर्थन दे रहे हैं. जिस पर खुद सांसद ने आकर सफाई दी का कि विधायक मिश्रा से समर्थन मांग कौन रहा है. वह लगातार सीएम योगी के समर्थन की बात करते रहे. लेकिन राजनीति उस वक्त बदल गई जब भीटी में सीएम योगी रैली करने पहुंचे. मंच पर विजय मिश्र भी जाना चाहते थे. लेकिन उन्हें मंच पर चढ़ने भी नहीं दिया गया.

जब वह रैली से वापस आए तो उन्होंने भदोही के विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी को साजिशकर्ता बताया. पुलिस प्रशासन का चाबुक अब विजय मिश्र के किए अपराधों पर चल रहा है. तो वो कहते हैं कि ब्राह्मण होने के कारण उन पर अत्याचार हो रहा है. आगर मालवा में गिरफ्तारी के वक्त उन्होंने चार नए दुश्मन तो बनाए ही सीएम योगी को प्रदेश से उखाड़ फेंकने की बात कह डाली.

मेरी पत्नी बेटे पर हो रहे अत्याचार

ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र ने कहा कि मैंने राज्यसभा, राष्ट्रपति लोकसभा चुनाव में मदद किया. सांसद बनवाया, लेकिन आज ठाकुर माफिया के कहने पर मेरी पत्नी बेटे पर अत्याचार हो रहे हैं. फर्जी मुकदमें लिखाए जा रहे हैं. कभी भी वे मेरी हत्या करा सकते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)