होम कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सहयोग से सुरक्षा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन हो

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 17, 2020 10:40 PM

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सहयोग से सुरक्षा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन हो

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सहयोग से सुरक्षा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन हो

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सहयोग से सुरक्षा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन हो

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 'सहयोग से सुरक्षा' अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। सभी को मास्क लगाने, 2 गज की दूरी रखने तथा अन्य सभी सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया जाए। सभी कलेक्टर्स अपने जिलों में इस कार्य में सभी का सहयोग लें। इन सावधानियों का पालन करते हुए हम कोरोना संक्रमण को आसानी से रोक सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के 53 हजार गांवों में से 1500 गांवों में कोरोना का कम से कम एक मरीज है। हमें गांवों में कोरोना संक्रमण रोकने के हरसंभव प्रयास करने होंगे। इसके लिए रणनीति बनाकर कार्य करें। ग्राम सभाओं, डोंडी पिटवाने आदि के माध्यम से हर ग्रामवासी को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)