होम पश्चिम बंगाल: पूर्व BJP नेता कृषाणु मित्रा इस पार्टी में हुए शामिल

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 17, 2020 10:37 PM

पश्चिम बंगाल: पूर्व BJP नेता कृषाणु मित्रा इस पार्टी में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल: पूर्व BJP नेता कृषाणु मित्रा इस पार्टी में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल: पूर्व BJP नेता कृषाणु मित्रा इस पार्टी में हुए शामिल

केंद्र की बीजेपी सरकार पर अपने वादों को पूरा नहीं करने और पश्चिम बंगाल के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पूर्व पार्टी नेता कृषाणु मित्रा सोमवार को यहां तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये.

 

कभी बीजेपी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता रहे मित्रा को एक कार्यक्रम में राज्य के शिक्षा मंत्री और तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी ने पार्टी का झंडा प्रदान किया. इस मौके पर तृणमूल के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे.

 

चटर्जी ने कहा, '' आज कृषाणु मित्रा हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. हम तृणमूल कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत करते हैं.''

 

बीजेपी के कुछ नेताओं से मतभेद होने के चलते 2017 में पार्टी छोड़ने वाले मित्रा ने कहा, '' तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लड़ सकती है और बंगालियों के हितों की रक्षा कर सकती है. हमने पिछले छह सालों में देखा कि कैसे केंद्र ने अपने एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया और कैसे बंगाल को वंचित रखने का प्रयास किया गया.''

 

करीब ढाई दशक तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहने के बाद मित्रा 2010 में बीजेपी की प्रदेश इकाई में शामिल हो गये थे और उन्हें 2014 में मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता बनाया गया था. उन्होंने 2016 में बीजेपी के टिकट पर कमारहटी से विधानसभा चुनाव लड़ा था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)